2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार के लोकसभा चुनावों के नतीजे निश्चित तौर पर सभी पार्टियों के लिए निर्णायक साबित होने वाले हैं। इसके अलावा राजनेताओं के साथ सिनेमा जगत के कई लोगों ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली हैं। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का है जो समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं। ऐसे में उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएँ होना तेज हो गयी हैं।

कई हस्तियाँ लड़ेंगी चुनाव :

2019 का लोकसभा चुनाव अपने आप में काफी दिलचस्प होने वाला है। सियासी दांवपेंच के बीच कई फिल्मी सितारे अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में पहले से ज्यादा भोजपुरी फिल्म स्टारस के मैदान में उतरने की चर्चाएँ हैं। मनेाज तिवारी और रवि किशन तो पहले से ही राजनीति में सक्रिय हैं और चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन भोजपुरी के कुछ और सितारे चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते दिखेंगे। देश में भोजपुरी के बढ़ते क्रेज को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां भी इन्हें टिकट देने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। इस लिस्ट में कई बड़ी हस्तियों का नाम शामिल है।

निरहुआ लड़ सकते है आजमगढ़ से चुनाव :

2018 के लोकसभा चुनाव में निरहुआ के सपा से चुनाव लड़ने की खबर आ रही है। संभव है कि वे पूर्वांचल की गाजीपुर या आजमगढ़ सीट से सपा के टिकट पर ताल ठोकते दिखाई दें। ये उनका पैतृक जिला भी है। इनके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी लोकसभा के चुनाव मैदान में नजर आ सकती हैं। आम्रपाली दुबे अखिलेश निरहुआ के साथ अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुकी हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली आम्रपाली दुबे सपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। हालाँकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: कृष्णानगर में पुलिस चौकी के पास सिपाही को गोली मारी, ट्रॉमा में भर्ती

कारगिल विजय दिवस पर सेना के जाबांज युद्ध वीरों को श्रद्धांजलि

शामली: किशोरी का घर से अपहरण कर गैंगरेप, विरोध पर की पिटाई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें