भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव गुरुवार 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जिसके तहत उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान भूपेन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

फरार भगोड़ों को जेल में डालेंगे:

  • भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर अपना हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार आई तो पेरोल पर फरार भगोड़ों को सरकार जेल में डालेगी।
  • भूपेन्द्र यादव ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में पुलिस पर भी हमले होते हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा सत्ता में आई तो पुलिस का मनोबल बढ़ेगा।
  • भाजपा महामंत्री ने आगे कहा कि, लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर भी हमले हो रहे हैं।

महिलाओं के साथ भी बढ़े अपराध:

  • भाजपा महामंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे महिला सुरक्षा पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में 61 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • उन्होंने आगे भाजपा के घोषणा पत्र पर बात की।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा के घोषणा पत्र ने राजनीति का नया एजेंडा सेट किया है।
  • भाजपा नेता ने ये भी कहा कि, सपा सरकार में भू-माफियाओं का राज है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें