आगामी लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं ने दल बदलना भी शुरू कर दिया है। सेक्युलर मोर्चा बनने के बाद जहाँ कई बड़े सपा नेता एक के बाद इस्तीफा दे रहे हैं। इस बीच यूपी में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं ने बीजेपी छोड़कर अब सपा का दामन थाम लिया है जिससे नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने ज्वाइन की सपा :

भाजपा अटल सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला कई पदाधिकारियों सहित सपा में शामिल हो गए हैं। राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने उन्हें सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ नितिन साहू, अभिनव गुप्ता, विनय मिश्रा, रोहित यादव, हितेश विश्वकर्मा, धीरज त्रिवेदी, धनराज सिंह, कार्तिकेय सिंह, प्रशांत सिंह, विपिन तिवारी, शिवांश तिवारी, प्रभात साहू, पुष्पेंद्र राजपूत, प्रांजलि द्विवेदी ने भी सपा की सदस्यता ली है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें