Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुरादाबाद: भाजपा के कई बड़े नेता हुए समाजवादी पार्टी में शामिल

big bjp leaders

big bjp leaders

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक तगड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी से कई नेता इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं जो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो स​कता है। इनमें से सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में काम करने की इच्छा जताते हुए भाजपा से इस्तीफ़ा दिया है। मुरादाबाद में इस लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

आयोजित हुआ सपा का बूथ सम्मलेन :

मुरादाबाद जिले में समाजवादी पार्टी के असमोली विधान सभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन कैला देवी पर आयोजित किया गया। यहाँ पर विधायक पिंकी यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूर्ण रूप से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस दौरान मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री बिजेन्द्रपाल सिंह यादव ने भी केंद्र पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इतना ही नहीं इन्होंने किसानों पर लाठियां बरसाई हैं।

कई नेताओं ने ज्वाइन की सपा :

समाजवादी पार्टी के इस सम्मेलन से पहले भाजपा नेता प्रेमशंकर यादव, उग्रपाल यादव अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल हो गए जिनमें भुवनेश यादव, राकेश कुमार, चेनमैन सिंह, नेकराम सिंह, दीनदयाल ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार में लोगों का शोषण हो रहा है। इनके सपा में आने के साथ ही जिले में भाजपा को बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालाँकि लोकसभा चुनावों में पता चलेगा कि इनके सपा में आने से पार्टी को नुकसान हुआ है या फायदा।

Related posts

सीतापुर- लखनऊ रेलवे सेक्शन का उद्घाटन करने पहुंचे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा

UP ORG DESK
6 years ago

जौनपुर: बोलेरो कार और ट्रक की टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

Sudhir Kumar
7 years ago

बीजेपी बनाएगी बहुमत की सरकार-कलराज मिश्र

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version