[nextpage title=”party alliance” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन की ख़बरें आ रहीं हैं। गठबंधन की पहल अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही शुरू हो गयी थी। जिसके बाद कांग्रेस के नेता भी गठबंधन के सुरों में बात करने लगे थे। अखिलेश यादव ने भी गठबंधन के लिए पूरी तरह से कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल का स्वागत किया था।

अगले पेज पर जानें गठबंधन की पहल टूटने के कारण:

[/nextpage]

[nextpage title=”party alliance2″ ]

सीटों को लेकर छिड़ा विवाद:

  • समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और RLD के बीच गठबंधन के मामले में फिलहाल खटाई पड़ती नजर आ रही है।
  • अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही गठबंधन की चर्चाओं को हवा मिलने लगी थी।
  • लेकिन गठबंधन में सीटों के विवाद को लेकर पार्टियों के बीच तनातनी शुरू हो गयी है।

RLD को मंजूर नहीं 25 सीटें:

  • सूत्रों के अनुसार, गठबंधन की पहल को राष्ट्रीय लोक दल की वजह से ठेंस पहुंच सकती है।
  • सूत्र बताते हैं कि, राष्ट्रीय लोक दल को गठबंधन के दौरान 25 सीटें दी जा रही हैं, जिससे पार्टी में रोष उत्पन्न हो गया है।
  • साथ ही सूत्र बताते हैं कि, RLD ने गठबंधन में 50 सीटों की मांग की थी।
  • जिसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें