पीएम नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने में लगे हुए है। सभी दल एक सुर में जनता को हो रही समस्या का हवाला देकर केंद्र सरकार पर ज़ुबानी हमले कर रहे है। हालाँकि कुछ विपक्षी दल इस फैसले का साथ भी दे रहे है। इन्ही में से एक है जद(यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो सार्वजनिक तौर पर पीएम के इस फैसले का साथ दे रहे है। बीते दिन उन्होंने बिहार सरकार में जद(यू)-राजद महागठबंधन पर कुछ कहा है।

अपना समय पूरा करेगा महागठबंधन :

  • सीएम नीतीश कुमार के नोटबंदी का समर्थन करने के बाद से ही उनकी भाजपा से नजदीकियों की खबरे आ रही है।
  • हालाँकि इस मुद्दे पर उन्होंने कहा है कि यह महागठबंधन अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगा।
  • सरकार का समय पूरा होने तक इस पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
  • इसके बाद बिहार की जनता का जो आदेश होगा, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा।.

यह भी पढ़े : ‘कैशलेस’ हुए ATM, पैसे निकालने के लिए भटक रहे लोग!

  • हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ बिलकुल भी नहीं है।
  • हमारा समर्थन सिर्फ भारत सरकार के नोटबन्दे के फैसले को है।
  • भाजपा से हमारी नजदीकियों की अफवाहे सब हमारे विपक्षी दलों द्वारा उड़ाई जा रही है।

यह भी पढ़े : श्रीमदभागवत कथा के लिए 200 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें