उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इन दिनों राम की शरण में है। पिछले दिनों यूपी सरकार द्वारा अयोध्या को चुनावी सौगात देने के बाद केंद्र सरकार ने भी अयोध्या में शोध संस्थान और अंतर्राष्ट्रीय म्यूजियम बनाने का एलान किया था।

लॉलीपॉप नहीं राम मंदिर चाहिए :

  • बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि सिर्फ कहने से कुछ नहीं होगा, मंदिर जरुर बनना चाहिए।
  • राम मंदिर बनाने की पूरी कोशिश हो न कि सिर्फ लॉलीपॉप देकर काम चलाया जाए।
  • बीते दिन विनय कटियार एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
  • उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब भी मे संतो के पास जाता था तो वे पूछते थे कि मंदिर कब बनेगा।
  • यूपी सरकार द्वारा थीम पार्क बनाने की घोषणा पर भी कटियार ने निशाना साधा।

यह भी पढ़े : कार्यकारिणी बैठक में दिखेगा ‘शिवपाल राज’ का असर

  • विनय कटियार ने कहा कि ये अच्छी बात है कि अयोध्या को विकसित किया जा रहा है।
  • मगर जब तक राम जन्म भूमि पर मंदिर नहीं बनता यह सब व्यर्थ है।
  • बीते दिन केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने अयोध्या पहुँच कर म्यूजियम और शोध संद्थान बनाने की घोषणा की थी।
  • महेश शर्मा ने ने बताया कि रामायण म्यूजियम में लेजर चित्रण से 20 मिनट का रामायण चित्रण किया जाएगा।
  • इस म्यूजियम सर्किट के लिए केंद्र सरकार ने 225 करोड़ रुपयों के बजट को अपनी मंजूरी दी है।

यह भी पढ़े : डेंगू या आतंक?: डेंगू से बनारस की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें