जैसे ही चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का ऐलान किया वैसे ही यूपी की राजनीति और गरम हो गई। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी दंगल जीतने के लिए अपने पैंतरे बदल कर दांव खेल रही हैं वहीं, भारतीय जनता पार्टी दागी और बागी नेताओं के जरिये यूपी फतह करने की तैयारी में जुटी है। भाजपा ने यूपी विधान सभा चुनाव 2017 जीतने के लिए जो चुनाव समिति गठित की है उसमें कई बागी नेता हैं। अब देखना यह होगा कि यह बागी नेता चुनाव जितवाने में कितना कामयाब होते हैं यह आने वाला वक्त बतायेगा?

बागी नेता 26 सदस्यों की कोर टीम में शामिल

  • भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत कोर ग्रुप में 26 सदस्यों को शामिल किया है। इनमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह,
  • बसपा के बागी नेता पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य और पूर्व कांग्रेसी महिला नेता रीता बहुगुणा जोशी व बृजेश पाठक को इस कमेटी में जगह दी गई है।
  • वहीं यूपी प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र,
  • रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, विनय कटियार, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,
  • लक्ष्मीकांत बाजपेई को चुनाव समिति में जगह दी गई है। इनके अलावा अरुण सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश खन्ना,
  • सुनील बंसल, डॉ़ दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह, रामशंकर कठेरिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह सहित 26 सदस्य कोर टीम में शामिल हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें