Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा ने नगर निगमों के पर्यवेक्षक नियुक्त किये

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगर निगमों में पर्यवेक्षक नियुक्त किये। पर्यवेक्षक 17 से 18 जनवरी को नगर निगमों के भाजपा पार्षद दल की बैठकें करेगें। पर्यवेक्षक बैठकों के माध्यम से नगर निगमों में उपनेता, मुख्यसचेतक, कोषाध्यक्ष एवं नगर निगम कार्यकारिणी हेतु सहमति बनायेंगे। डॉ पाण्डेय ने कहा कि आगामी भाजपा पार्षद दल की बैठको से भाजपा  संकल्प पत्र के अनुरूप महानगरों के नवनिर्माण का रोडमैप तैयार होगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नगर निगम पर्यवेक्षकों के रूप में गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कानपुर में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह एवं पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, बरेली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, लखनऊ में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया एवं प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल, झांसी में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, वाराणसी में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सहारनपुर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय पाल सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम, आगरा में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी एवं प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, अलीगढ में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एवं विधायक रवीन्द्र भड़ाना, फिरोजाबाद में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, अयोध्या में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे एवं प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद में शिवनाथ यादव एवं जसवन्त सैनी, मथुरा में मानवेन्द्र सिंह एवं दया शंकर सिंह, इलाहाबाद में अशोक धवन एवं अरूण पाठक तथा गोररखपुर में राम नरेश अग्निहोत्री एवं संजय राय को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई ।

यहां ये भी बता दें कि बीते दिनों हुए प्रदेश में हुए स्थानीय चुनाव में बीजेपी ने ज्यादा सीटे हासिल की थी। इसी दौरान बीजेपी ने महानगरों में किये वादों को पूरा करने की तैयारी कर रहा है।

Related posts

तस्वीरें: बारिश के पानी से गोमती में घुला जहर, हजारों मछलियां मरीं!

Sudhir Kumar
8 years ago

एक साथ दो आतंकी हमले के बाद सेना ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’!

Divyang Dixit
8 years ago

बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा सीएम पर बोला तीखा हमला!

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version