उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाइवे पर लूट और गैंगरेप की घटना के बाद प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। घटना के सुर्खियों में आने के भाजपा ने प्रदेश की समाजवादी सरकार पर हमला बोला है। भाजपा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में इस प्रकरण पर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा मांगा है।

प्रदेश में ‘चरम सीमा पर है जंगलराज’ 

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बुलंदशहर की घटना पर अखिलेश सरकार को घेरते हुए नजर आयें।
  • मौर्य ने कहा कि बुलंदशहर में मात्र 2 किलोमीटर दूर यह घटना हुई है, वहीं, पुलिस सोती रही।
  • उन्होने कहा कि इससे साबित होता है कि प्रदेस में जंगलराज अपनी चरम सीमा पर है।
  • भाजपा अध्यक्ष केशव ने कहा कि प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है और अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं।
  • इसके साथ ही केशव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगायें।
  • मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुरूआत में पुलिस घटना को छिपाने में लगी रही।
  • केशव ने कहा कि अखिलेश यादव ही प्रदेश के गृह मंत्री है, इसलिए उन्हें इस नाकामी के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।

सीएम ने कसे अफसरों के पेंचः

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में हुई गैंगरेप की घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिये हैं।
  • सीएम अखिलेश यादव ने पुलिस महकमे की लापरवाही पर पूरे थाने को ही सस्पेंड कर दिया है।
  • सीएम ने कहा कि राज्य सरकार बुलन्दशहर में हुई घटना के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम एस0एस0पी0, एस0पी0 सिटी, और सी0ओ0 सिटी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किये जाने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/759767292850733057

  • अखिलेश ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह तथा डी0जी0पी0 को पेट्रोलिंग सुदृढ़ किये जाने के सम्बन्ध में शीघ्र ही कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

https://twitter.com/CMOfficeUP/status/759769545045225473

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें