Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कन्नौज में भाजपा ने शुरू की प्रत्याशी की खोज

Bjp president message to party workers for mission 2019

Bjp president message to party workers for mission 2019

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है। देश और प्रदेश में भाजपा के बढ़ रहे वर्चस्व को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कन्नौज से वर्तमान समय में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव लोकसभा सांसद हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ कन्नौज से भाजपा भी किसी बड़े चेहरे को लड़ाने की तैयारी कर रही है जो अखिलेश यादव को उन्हीं के गढ़ में टक्कर दे सके।

 

अगले पेज पर पढ़ें पूरी खबर :

अखिलेश ने किया कन्नौज से लड़ने का ऐलान :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि वर्तमान समय में मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद हैं। वर्तमान में कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं। डिंपल से पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी के जाने-माने नेता जनेश्वर मिश्र चुनाव लड़ा करते थे।

किसी बड़े चेहरे को उतारेगी भाजपा :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। कन्नौज से लंबे समय तक अखिलेश यादव सांसद रहे हैं और ये सपा के गढ़ में एक माना जाता है। पिछले काफी समय से इस सीट पर समाजवादी पार्टी के नेताओं का कब्ज़ा बना हुआ है। अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत में अखिलेश यादव पहली बार कन्नौज से सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे थे। अंतिम बार उन्होंने 2009 में यहाँ से चुनाव लड़ा था। सूत्रों से खबर है कि भाजपा कन्नौज से किसी बड़े और नामी चेहरे को उतारना चाहती है जिससे उसके जीतने की संभावना ज्यादा रहे। मुमकिन है कि यूपी सरकार में शामिल मंत्रियों में किसी को इस सीट पर उतारा जाये। हालाँकि अभी तक भाजपा ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

ये भी पढ़ें : यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

Related posts

चारबाग में पार्सल गोदाम में एसजीएसटी की टीम का छापा, मचा हड़कंप

Sudhir Kumar
7 years ago

निकाय चुनाव: आज शाम से थम जायेगा चुनाव प्रचार अभियान

Divyang Dixit
7 years ago

हड्डी डॉक्टरों के अभाव में मरीजों के लिए संकटमोचन बन रहे नीम हकीम

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version