गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी पंकज सिंह ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ा तंज कसा है। बसपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने लखनऊ में अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त प्रेस कॉन्फेंस के बाद अपना बयान दिया।

पकंज का गठबंधन पर निशाना

  • पंकज सिंह ने कहा कि सपा-कांग्रेस अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि इनका परास्त होना तय है।
  • पंकज सिंह ने राहुल और अखिलेश के साथ पर जमकर तंज कसें।
  • उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब सपा-बसपा ने उसका साथ दिया था।
  • उस दौरान बहुत से घोटाले हुए, जिसमें इन पार्टियों का भी साथ था।
  • अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सपा के साथ मिलकर यहां के संसाधन लूटने के फिराक में दिख रही है।
  • बता दें कि हाल में ही पंकज सिंह पर केस भी दर्ज हुआ है।
  • उन पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है।
  • पंकज सिंह नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश को धज्जियां उड़ाते हुए,
  • नामांकन स्थल तक अपने भारी समर्थक के साथ पहुंचे थे।
  • चुनाव आयोग के अनुसार प्रत्याशी 200 मीटर के अंदर अपने समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर नहीं जा सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें