उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा यूपी भर में सपा और भाजपा प्रत्याशियों को हरा रही है।

  • राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से दयाशंकर की पत्नी एवं भाजपा प्रत्याशी स्वाति सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुराग यादव को हराकर जीत हासिल की है।
  • वहीं मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार जय देवी ने सपा की उम्मीदवार राजबाला को हराकर जीत हासिल की है।
  • दोनों प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

यूपी में लहरा रहा भाजपा का परचम

  • बता दें कि यूपी में चल रही मतगणना के रुझानों के अनुसार भाजपा करीब 300 सीटों पर आगे चल रही है।
  • सपा-कांग्रेस का गठबंधन सैकड़े को नहीं छू पाया है।
  • वहीं बसपा का भी सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।
  • भाजपा कार्यकर्ता यूपी भर में ढ़ोल नगाड़े पीट कर ख़ुशी का इज़हार कर रहे हैं।
  • कार्यकर्ता केसरिया होली मनाने के लिए तैयार हैं।
  • भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सुबह से ही लड्डू और मिठाई एक दूसरे को खिलाकर ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।
  • भले ही वोटों की गिनती हो रही हो लेकिन अब यह सवाल सबके मन में कौंध रहा है कि यूपी का नया मुख्यमंत्री कौन होगा?
  • यूपी में सीएम पद के लिए कई नामों की चर्चा तेज हो गई है।
  • इनमें केशव प्रसाद मौर्या का नाम कार्यकर्ता आगे मान रहे हैं।
  • केशव प्रसाद मौर्या ने अपने बयान में कहा कि मोदी की लहर का असर दिख रहा है।
  • उन्होंने दावा किया है कि 2019 में भी मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे।
  • भाजपाई अभी से होली और दीवाली एक साथ मनाने लगे हैं।
  • बीजेपी कार्यकर्ता अभी से जश्न मना रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें