Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा ने जीती फिरोजाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट

cm yogi adityanath

cm yogi adityanath

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी लगी हुई है। समाजवादी पार्टी के लिए इन दिनों सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच सपा परिवार के एक सदस्य ने अपनी ही पार्टी से बगावत कर दी है। इसके साथ ही भाजपा में शामिल होकर चुनाव भी जीत लिया है।

पूर्व विधायक ने की बगावत :

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के पहले भाजपा ने सपा के बागी पूर्व विधायक रामवीर यादव के पुत्र अमोल यादव को अपना प्रत्याशी बना दिया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक रामवीर यादव और अमोल यादव ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। समाजवादी पार्टी ने सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के बेटे एवं पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू पर दांव लगाया था मगर उत्तर प्रदेश शासन से उनकी सदस्यता खत्म हो गयी थी। भाजपाई खेमा पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए था जिसमें उसे सफलता हासिल हुई है।

 

ये भी पढ़ें: सपा ने लखनऊ में किया रात्रि भोज का आयोजन

पहली बार फिरोजाबाद में जीती सपा :

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद की जिला पंचायत सीट पर पहली बार भाजपा का कब्जा हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव को निर्विरोध चुना गया। उन्हें डीएम नेहा शर्मा ने शपथ दिलाई। अमोल यादव सैफई के मुलायम परिवार के रिश्तेदार हैं। वह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शिवपाल यादव के करीबी होने के कारण अमोल और उनके ४ बार के विधायक पिता रामवीर पार्टी से बाहर हुए थे। इसके बाद भाजपा में शामिल होकर उन्होंने नामांकन किया और निर्विरोध जीत गए। अमोल यादव के शपथ ग्रहण में पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे थे।

 

ये भी पढ़ें: राज बब्बर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Related posts

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खां और पत्नी बेटे पर गंभीर आरोप

UP ORG DESK
6 years ago

पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर फाँसी पर लटकाया, पति ने आनन फानन पत्नी के शव को खेत मे ही जलाया, पुलिस को नहीं है मामले की जानकारी इटावा के थाना पछायगांव क्षेत्र का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

अयोध्या: धर्म सभा में हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा विधायक खब्बू तिवारी

Shashank
6 years ago
Exit mobile version