उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 43वां जन्मदिन है। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन को मनाने सपरिवार लन्दन गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी का हमला:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना जन्मदिन मनाने लन्दन गए हैं।
  • जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है।
  • भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि, सूबे की जनता बिजली संकट, सूखा जैसी समस्याओं को झेल रही और प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और सीएम सपरिवार लन्दन गए हैं।
  • भाजपा ने कहा कि, सीएम को अपनी बार-बार यात्रा का राज खोलना चाहिए।
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ० चंद्रमोहन ने मुख्यमंत्री से पूछते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री बताएं की हर तीसरे महीने परिवार समेत लन्दन घूमने क्यों जा रहे हैं??
  • गौरतलब है कि, इस साल अप्रैल में भी सीएम परिवार सहित लन्दन गये थे।
  • प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि, यूपी की जनता बेहाल है और ऐसे में सीएम का विदेश सैर-सपाटा जनता का मजाक उड़ाने जैसा है।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, पर्यटन योजनाओं का सीएम दिखावा करते हैं, उन्हें पूरे प्रदेश में अपने परिवार सहित जाने के लिए कोई पर्यटन स्थल नजर नहीं आया।
  • प्रदेश प्रवक्ता ने ये भी कहा कि, सीएम को देखते हुए अधिकारी भी सरकारी कामों के बहाने विदेशों की सैर कर रहे हैं।
  • उन्होंने सपा सरकार से श्वेत पत्र जारी कर विदेश यात्राओं से जनता को होने वाले लाभ और जनता की कितनी कमाई इन यात्राओं के दौरे पर खर्च हुई, उसका ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें