भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी मऊ की महापंचायत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अपना गठबन्धन कर लिया है।

अमित शाह ने किया था एलान:

  • उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन कर लिया है।
  • जिसकी घोषणा आज सूबे के मऊ जिले में आयोजित महापंचायत के मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी केशव प्रसाद मौर्या ने की।
  • इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, अगर गरीबों का विकास करना है, तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की गठबंधन वाली सरकार को लाना होगा।
  • सुभासपा के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, गरीबों की सुनवाई 20 साल से नहीं हुई है और अगर गरीबों की सुनवाई चाहते हैं, तो सरकार बनानी पड़ेगी।

कार्यक्रम से पहले भिड़े भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता:

  • आज मऊ में यूपी की क्षेत्रीय पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और देश की राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन होना था।
  • यह गठबंधन अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी की महापंचायत में होना था।
  • लेकिन, गठबंधन से पहले ही भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
  • दरअसल दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झंडे और टोपियों को लेकर झगड़ा हो गया था।
  • हालाँकि, इसके बावजूद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें