Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा, 75 में से 67 सीटों पर की जीत हासिल

up panchayat elections

up panchayat elections

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा, 75 में से 67 सीटों पर की जीत हासिल

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भाजपा ने राज्य में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में कुल 75 सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की है। यह साल 2016 में समाजवादी पार्टी द्वारा हासिल किए गए 63 सीटों से 4 ज्यादा है। इसके साथ ही आज के इस जीत से एक नया कीर्तिमान बन गया।

 

भाजपा द्वारा हासिल इस जीत पर बोलते हुए उतार प्रदेश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 75 जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों में से 67 पर जीत हासिल की है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे।”

 

ज्ञात हो कि  संतकबीर नगर, बलिया, आजमगढ़ और एटा में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि बागपत में राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है। बता दें कि मायावती की पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी ने इन चुनावों में यह कहकर भाग नहीं लिया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी शक्ति को संग्रहीत करेगी। इसके साथ ही मायावती ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष होने की संभावना रहती तो वे जिला पंचायत चुनावों में जरूर हिस्सा लेती।

 

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि विगत 26 जून तक थी। पूरी प्रक्रिया के बाद राज्य के 75 में से 22 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव निर्विरोध हो चुका था। आज 11 बजे से बचे हुए 53 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ, जिसमे भाजपा उम्मीदवारों ने भारी जीत हासिल कर एक नया रिकार्ड बनाया।

Related posts

मोदी ने अगर बात नहीं की तो बंद कर देंगे दिल्ली का पानी: भाकियू!

Sudhir Kumar
7 years ago

विधानसभा का घेराव कर रहे अभ्यार्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज!

Mohammad Zahid
7 years ago

बीएसपी बॉस मायावती को गाली देने वाले दयाशंकर सिंह गिरफ्तार!

Rupesh Rawat
8 years ago
Exit mobile version