भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पहले चरण के चुनाव के बाद अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान की तैयारियों में लगी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार 14 फरवरी को अपने स्टार प्रचारकों कलराज मिश्र और उमा भारती की जनसभाओं का आयोजन किया है।
कलराज मिश्र की जनसभाएं:
- भाजपा उत्तर प्रदेश ने भी अन्य दलों की तरह प्रदेश के विधानसभा चुनावों के अन्य चरणों के लिए प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है।
- जिसके तहत भाजपा के स्टार प्रचारक कलराज मिश्र मंगलवार को सूबे में जनसभाएं करेंगे।
- कलराज मिश्र मंगलवार को इलाहाबाद और प्रतापगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- भाजपा नेता कलराज मिश्र की पहली जनसभा प्रतापगढ़ में 12 बजे आयोजित की जाएगी।
- कलराज मिश्र की दूसरी जनसभा प्रतापगढ़ के पट्टी में 1.30 बजे आयोजित की जाएगी।
उमा भारती की जनसभाएं:
- भाजपा नेता उमा भारती मंगलवार को लखनऊ और उन्नाव में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
- उमा भारती की पहली जनसभा उन्नाव में 12 बजे आयोजित की जाएगी।
- भाजपा नेता उमा भारती की दूसरी जनसभा लखनऊ के सरोजनीनगर में करीब 1.30 बजे संबोधित करेंगी।
- उमा भारती की तीसरी जनसभा लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में 2.30 बजे आयोजित की गयी है।
- भाजपा नेता उमा भारती की चौथी जनसभा लखनऊ के इटौंजा में 3.40 बजे आयोजित की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#bharataiya janta party
#bharataiya janta party election campaign program
#bharataiya janta party election campaign program today UP assembly election.
#BJP election campaign program
#BJP election campaign program today UP election 2017
#UP Election 2017
#इलाहाबाद
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#उन्नाव
#उमा भारती
#कलराज मिश्र
#प्रतापगढ़
#भाजपा
#भारतीय जनता पार्टी
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#लखनऊ
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार