उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। सभी राजनैतिक पार्टियां अपनी पूरे ताकत से सरकार बनाने में लगी है। सभी पार्टियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी भी अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसीलिये अब भाजपा ऐड गुरु पियूष मिश्र को अहम जिम्मेदारी देने जा रही है।

`अबकी बार मोदी सरकार` दिया था नारा :

  • लोकसभा चुनाव में ऐड गुरु पियूष मिश्र ने ही भाजपा को यह नारा दिया था।
  • इसके साथ ही बीजेपी के ऐड कैम्पेन की जिम्मेदारी क्रेयांस औद को भी दी गयी है।
  • बीते दिन बीजेपी मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने अपना प्रेजेंटेशन दिया।
  • बीजेपी द्वारा कैम्पेन का एजेंडा मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार, अनियोजित विकास, लचर कानून व्यवस्था रखा गया है।
  • साल 2014 के आम लोकसभा चुनाव में भी पियूष पांडे ने बीजेपी के ऐड कैंपेन की जिम्मेदारी संभाली थी।

यह भी पढ़े : मुलायम-शिवपाल भक्त गायत्री पर लगा ‘बलात्कार’ का आरोप!

  • दूसरी कंपनी क्रेयांस ऐड बीजेपी के अलावा अकाली दल, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के लिए भी ऐड तैयार कर चुकी हैं।
  • सूत्रों से खबर है कि सीएम अखिलेश यादव की रथ यात्रा के समय बीजेपी यह ऐड कैंपेन शुरू करेगी।
  • इसमें बीजेपी की दूसरे प्रदेशो की सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो को दिखाया जाएगा।
  • इसके बाद मायावती की बीएसपी ने भी अपने प्रचार की जिम्मेदारी आईबीएल टेक्नॉलजी को दे दी है।
  • अब मायावती की रैली का प्रचार -प्रसार यही कंपनी अपने ऐड कैंपेन के माध्यम से करेगी।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के सामने डीएम ने किसान को दी धमकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें