Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार ने प्रदेश में बनाया सकारात्मक वातावरण- डॉ. चंद्रमोहन

BJP government created Dr Chandra Mohan BJP

Dr Chandra Mohan BJP

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा सरकार’ के जन हितैषी कार्यों ने प्रदेश में एक सकारात्मक वातावरण का सृजन किया है।

प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार इस दिशा में आगे काम रही है। 7 मार्च को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि वे जनता के सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की छूट नहीं देंगे। जिलों में जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए लगने वाले समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित होने की घोषणा करके मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की जनहितैषी कार्यों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की छवि ही प्रस्तुत की है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने प्रभार वाले जिलों में कैंप करने के आदेश भी दिए है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सुशासन से प्रदेश लगातार उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। इसीलिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने यहां पर निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। प्रदेश में रोजगार का महौल बना है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होने से कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब यूपी देश के सभी प्रदेशों को काफी पीछे छोड़ देश के सबसे विकसित प्रदेश के रूप में सामने होगा।

………………………………………………………………………………..

Web Title : BJP government created positive atmosphere in UP
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

………………………………………………………………………………..

Related posts

उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर लगेगा प्रतिबंध

Srishti Gautam
6 years ago

महिलाओं का सम्मान: ‘Astitv’ का सवाल

Kamal Tiwari
7 years ago

सस्ते किराए में करना है विमान का सफर तो कर लें तैयारी!

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version