Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भदोही: भगवान परशुराम के वंशजों की हत्या, और उनके शोषण पर रोक लगाए भाजपा सरकार- प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे

भदोही। ब्राम्हण समाज के एक सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा वर्तमान सरकार भगवान परशुराम के वंशजों पर अत्याचार तथा उनकी हत्याओं पर अंकुश लगाए।

ब्राहमण समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में फूलपुर से सोनभद्र जाते समय सपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे तथा बस्ती के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री केके ओझा का ब्राहमण समाज के लोगों ने जोरदार माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सरकार पर साधा निशाना।

इस दौरान कार्यक्रम में सर्वप्रथम मनोज पांडे ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान भारी संख्या में एकत्रित हुए ब्राह्मणों का स्वयं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सरकार में ब्राह्मणों पर क्या क्या अत्याचार नही हुआ उनकी हत्याएं उनका शोषण किया जा रहा है।

ब्राह्मण समाज सम्मान चाहता है।

ब्राह्मण समाज सम्मान चाहता है ब्राह्मणों ने जिसे चाहा उसे उठा दिया और जिसे चाहा उसे गिरा दिया। ब्राह्मणों को शस्त्र और शास्त्र दोनों ही समय-समय पर उठाना पड़ता है इस समय ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए शास्त्र की जरूरत नहीं है सिर्फ शस्त्र ही उठाना पड़ेगा।

योगी सरकार में अपने कर्तव्य से विमुख अधिकारियों के बारे में कहा कि अभी भी समय है अगर वह सुधर सकते हैं तो सुधर जाएं वरना समाजवादी पार्टी के सत्ता में आते ही बिगड़े अधिकारी जूता साफ करते हुए दिखेंगे। भगवान परशुराम के वंशज को सुदामा जैसी नम्रता, चाणक्य जैसा दिमाग तथा भगवान परशुराम बनकर हथियार भी उठाना आता है ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्रह्म समाज टीका लगाना जानता है।

अलग अलग जनपदों का जिक्र करते हुए सरकार की साजिश या संयोग बताया।

उन्होंने एटा, औरैया,प्रयागराज, सीतापुर समेत दर्जनभर स्थानों पर हाल ही में हुए ब्राह्मणों की निर्मम हत्या को भाजपा सरकार की साजिश या संयोग बताया। इसके साथ ही भाजपा सरकार से मांग किया कि सपा सरकार के दौरान भगवान परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश हुआ करता था जिसे उसने बंद करवाया है उसे तत्काल चालू करवाया जाए।

इसके साथ ही बताया कि सपा सरकार में ही 23000 संस्कृत के अध्यापकों को रोजी रोटी दी गई थी। समाजवादी पार्टी के विचारधारा को ब्रह्म समाज के बीच रखा ब्रह्म समाज को पूरी तत्परता और लगन के साथ सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की भी बात कही। इस दौरान कई वक्ताओं ने भी अपने वक्तव्य में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार जुल्मों सितम पर बयान दिया।

इनपुट-अनन्तदेव पांडे

Related posts

मेरठ:एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुंभ मेले में रहेगा हाई अलर्ट

UP ORG Desk
5 years ago

आरक्षण के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान, अलर्ट जारी

Bharat Sharma
6 years ago

खतौली जनसभा में अखिलेश के संबोधन के मुख्य अंश!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version