भाजपा के पास कोई विजन नही इसलिए टोपी कुर्ता का नाम ले रहे है-अबू आजमी

हरदोई जा रहे समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष आबू आजमी का सण्डीला में सपा युवा नेता डॉ अश्विनी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड के दौरान लकड़ियां नही मिली। सरकार हिन्दू मुसलमान में पड़ी रही है जबकि हिन्दू मुस्लिम करने से देश नही चलेगा। विधान सभा चुनाव में संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली सरकार नही बनेगी। प्रदेश में सभी विकास अखिलेश सरकार में हुये। सपा सरकार आएगी तो उत्तर प्रदेश चमकेगा। अखिलेश की रथयात्रा में भीड़ देखकर मोदी ने माफी मांगी और किसान बिल वापस लिया। भाजपा के पास कोई विजन नही इसलिए टोपी कुर्ता का नाम ले रहे है। लाल टोपी क्रांतिकारियों की निशानी है। काली टोपी, काले दिल वालो को हराना है और लाल टोपी की सरकार लाना है। सपा का ओवैसी की पार्टी का कोई मुकाबला नही है। उन्होंने कहा कि वह हिन्दू व मुश्लिम साम्प्रदायिक के विरोधी है। अगर बीस प्रतिशत एक होंगे तो दूसरी ओर अस्सी प्रतिशत एक होंगे फिर किसी को चिल्लाना नही चाहिए। देश मे एकता बहुत जरूरी है। भाजपाई हमारा खाना बनाया खाते है। अनाड़ियों के हाथ मे सरकार आ गई है। फ्री राशन बांटकर जनता को बेवकूफ बना रहे है। चुनाव के बाद बन्द कर देंगे। इस दौरान वसीम वारसी, अकील अंसारी, संतबक्श सिंह, सलीम, आलम खाँ आदि लोग मौजूद रहे

Report – Hariamol

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें