उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दल अपनी अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

भाजपा ने आईटी प्रोफेशनल्स को किया हायर:

  • सूबे के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने आईटी प्रोफेशनल्स की टीम को हायर किया है।
  • पार्टी इसके जरिये यह पता लगाना चाहती है कि, दलितों के बीच पार्टी की स्थिति क्या है।
  • कारण यह है कि, भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कई रैलियां कराएगी, जो दलित बाहुल्य क्षेत्रों में होंगी।

लखनऊ में विशाल रैली का आयोजनल:

  • सूबे के मद्देनजर भाजपा ने आईटी प्रोफेशनल्स की टीम को हायर किया है, जिन्होंने हाल ही में ‘धम्म चेतना यात्रा’ निकाली थी।
  • यह यात्रा वाराणसी और गोरखपुर में आयोजित की गयी थी।
  • इस यात्रा में 75 बौद्ध भिक्षुक भी शामिल किये गये थे, जिसके जरिये राज्य में दलित वोटर्स को आकर्षित और 75 जिलों को कवर करना है।
  • भाजपा के मुताबिक उन्हें इसके पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं।
  • यात्रा का पहला चरण समाप्त हो गया है और अब यात्रा के फॉलोअप के लिए काम किया जा रहा है।
  • यात्रा का दूसरा चरण 10 जून से बहराइच में शुरू होगा।
  • यात्रा की शुरुआत गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 24 अप्रैल से सारनाथ में की थी।
  • इसी के तहत लखनऊ में भी एक विशाल यात्रा आयोजित की जाएगी।
  • राजधानी में यह यात्रा 14 अक्टूबर को प्रस्तावित की गयी है।
  • लखनऊ में ही इस बौद्ध यात्रा का अंत होंगा।
  • 14 अक्टूबर को इस रैली का अंतिम दिन इसलिए प्रस्तावित किया गया, क्योंकि इसी दिन अम्बेडकर ने 1956 में अपने 3 लाख 65 हजार समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिए था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें