उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए रोड होल्डअप और गैंग रेप के मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कैबिनेट मंत्री आजम खां के विवादित बयान पर भाजपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने पलटवार कर  दिया है। आजम खां पर हमला बोलते हुए आईपी सिंह ने यूपी सरकार के कद्दावार मंत्री आजम खां पर विवादित ट्विट किया है।

  • आईपी ने ट्वीट किया है कि मियां आजम खान की बेटी और बीवी से गैंगरेप हो जाए तब आजम की आंख खुलेंगी।
  • आईपी सिंह ने कहा कि बुलंदशहर हाईवे पर 12 साल की बेटी-मां के साथ गैंगरेप पर आजम ने ओछी बात कही है।

https://twitter.com/ipsingh1432/status/760718322472222720

क्या कहा था आजम नेः 

  • यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बुंलदशहर गैंगरेप की घटना पर रामपुर में कहा था कि हमें मामले में इस तरह से संज्ञान लेना चाहिए कि कोई सरकार के खिलाफ साजिश तो नहीं कर रहा है।
  • आजम ने कहा कोई विपक्षी विचारधारा जो सत्ता में आना चाहती है, सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कुकर्म तो नहीं कर रही है?
  • आजम खान ने कहा था कि, सरकार को मामले का संज्ञान ऐसे भी लेना चाहिए कि, जो विरोधी दल सत्ता में आने को लालायित हैं उन्होंने सरकार को बदनाम करने के लिए ये कदम उठाया हो।
  • आजम खान ने ये भी कहा कि, ऐसा हो सकता है, क्योंकि आज की राजनीति का स्तर बहुत गिर चुका है।
  • आजन ने कहा था कि बुलंदशहर में 29 जुलाई की रात मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ, इसके पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें