उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पोस्टर वार जारी है। अभी कुछ समय पहले यहां पर कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में राहुल गांधी सिंघम फिल्म के हीरो की तरह ही दिखाई दे रहें थे और उत्तर प्रदेश को लूटने वालों से निजात दिलाने और अत्याचार मिटाने का दावा करते दिखाई दे रहे थे। वहीं दूसरी पार्टी के नेताओं को भष्टाचारी, दबंग और समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया था।
  • अब गोरखपुर में भाजपा की तरफ से कुछ इसी तरह का पोस्टर सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा का यह विवादित पोस्टर शहर के अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से लगाया गया है।
  • गोरखपुर में भाजपा के इस पोस्टर के सामने आने से जिले में पोस्टरवार की सियासत फिर से तेज हो गई है।
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से जारी पोस्टर में भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को नायक की तरह दर्शाया गया है।
  • भाजपा के इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव को भ्रष्टाचार में लिप्त दिखाया गया है।
  • पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को देश बांटने वाला बताया गया है।
  • भाजपा के इस नये पोस्टर में मायावती को ताज घोटाले में संलिप्त बताया गया है।
  • भाजपा ने अपने इस पोस्टर में ओवैसी को मुस्लिमों को गुमराह करने वाला बताया है।
  • भाजपा अल्पसंख्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर पोस्टर को मार्च निकाला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें