उत्तरप्रदेश चुनाव के करीब आते ही बीजेपी अपने विरोधी दलों पर आक्रमक हो गई है। इस समय बीजेपी का अपने सबसे बड़े विरोधी समाजवादी पार्टी पर पूरा ध्यान है। वहीं गठबंधन के बाद से सपा के साथ कांग्रेस पर भी बीजेपी ने तीखे प्रहार करने शुरू कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश की स्थिति बदहाल
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश सरकार पर हमला किया।
- उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।
- अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवा नहीं साथ ही अव्यवस्थाओं की भरमार है।
- यूपी में सड़कों का पता नहीं है।
- शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे प्रदेश में हुए घोटालों पर जवाब देने से बच रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि इस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था का नामों निशान नहीं बचा है।
- इस सरकार में भर्तियों में गड़बड़ी करने का काम किया है।
गायात्री प्रजापति पर निशाना
- केशव प्रसाद ने आरोप लगाया कि गायत्री प्रजापति ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।
- लेकिन गायत्री प्रजापति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- क्योंकि गायत्री के भ्रष्टाचार और घोटालों में सीएम दफ्तर भी शामिल था।
- मौर्य ने पूछा कि प्रदेश में हुए घोटालों की रकम किन नेताओं के खाते में गई।
डीजीपी को हटाने की मांग
- केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को आगे आना पड़ेगा।
- वहीं मौर्य ने चुनाव आयोग से यूपी पुलिस डीजीपी जावेद अहमद को हटाने की मांग की।
गठबंधन पर हमला
- मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पहले ही डूब चुकी है।
- सपा में परिवारिक कलह के ड्रामें के बाद,
- सपा का जहाज भी डूबने से अब कोई नहीं बचा सकता है।
कार्यालय पर बीजेपी के नेताओं में रोष
- केशव प्रसाद एक ओर विरोधियों पर निशाना साध रहे थे,
- वहीं पार्टी कार्यलय पर बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता टिकट ना मिलने से शीर्ष नेताओं से नाराज हैं।
- इन कार्यकर्ता और नेताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#BJP Kesav Prasad Maurya
#bjp kesav prasad maurya press conference
#bjp kesav prasad maurya press conference in lucknow
#kesav prasad
#Kesav Prasad Maurya
#samajwadi and congress party
#उत्तरप्रदेश चुनाव
#केशव प्रसाद
#केशव प्रसाद मौर्य
#गायात्री प्रजापति
#बीजेपी
#बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
#बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या
#सपा कांग्रेस गठबंधन
#सपा-कांग्रेस
#समाजवादी पार्टी