बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ब्रजेश पाठक विवादों में घिर गए हैं। पूरा मामला एक इंटरव्यू से जुड़ा है। नेशनल दस्तक के संपादक शंभू कुमार सिंह उनका इंटरव्यू ले रहे थे।
इंटरव्यू के दौरान हुई घटना:
- विट्ठल हाउस में इंटरव्यू के दौरान परिवादवाद पर सवाल ब्रजेश पाठक को इतना चुभ गया कि उन्होंने शंभू कुमार सिंह को थप्पड़ मार दिया।
- यही नहीं उन्होंने कैमरे से चिप भी निकाल ली और शंभू कुमार सिंह को धमकी भी दी।
- नेशनल दस्तक के संपादक ने जब चिप वापस लेने के लिए बाद में फोन करके ब्रजेश पाठक से बात की तो उन्होंने चिप नही लौटाया।
- शंभू कुमार सिंह ने पुलिस के पास जाने की बात की तो ब्रजेश पाठक ने बोला कि पुलिस की धमकी मत दो।
- शंभू कुमार सिंह ने पुरे मामले पर अपनी बात रखते हुए यूट्यूब पर क्लिप अपलोड की है और सारी बात बताई है।
- शम्भू कुमार सिंह इस मुद्दे पर अपने फेसबूक पोस्ट के जरिये लगातार लिख रहे हैं।
- नेशनल दस्तक के संपादक का कहना है कि अगर मैं गलत हूँ तो ब्रजेश पाठक मुझपर मानहानि का दावा कर सकते हैं।
- शम्भू कुमार की मानें तो भाजपा नेता ने उनकी पत्रकारिता ख़त्म करने की धमकी भी दी है।
- भाजपा नेता ने उनसे कहा है कि मीडिया में बहुत से जानने वाले लोग हैं और शम्भू को कोई नौकरी तक नही देगा।
- पुरे मामले के बाद अब शम्भू कुमार और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक आमने सामने आ गए हैं।
- संपादक का आरोप है कि परिवारवाद के सवाल पर भाजपा नेता घिर गए थे और गुस्से पर काबू नही रख पाए।
- उनका कहना है कि चूकि चिप भाजपा नेता के पास है इसलिए अब वो किसी प्रकार के इंटरव्यू होने तक की बात भी ख़ारिज कर रहे हैं।
शम्भू कुमार सिंह ने इंटरव्यू किये गए सवालों और उसके बाद के घटनाक्रम पर पूरी बात की है। इस बातचीत का वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।
वीडियो:
ब्रजेश पाठक बसपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं और भाजपा इन्होंने अभी-अभी ज्वाइन किया है। इन दिनों बसपा से अपने मतभेदों के कारण सुर्ख़ियों में रहे हैं।