उत्तर प्रदेश में आपराधिक तत्वों के हौसले बहुत बुलंद हो गए हैं, ताजा मामले में एक भाजपा नेता की गाड़ी पर एके-47 से फायरिंग की गयी है।
राजनाथ सिंह के करीबी हैं नेता:
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजपाल तेवतिया की एसयूवी पर एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग की गयी है।
- सूत्रों के मुताबिक, ये नेता केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं।
पूरी खबर:
- भाजपा नेता बृजपाल गुरुवार को रात में मुरादनगर से कविनगर स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे।
- इस दौरान वो जैसे ही रावली रोड पर सपा नेता आशु मलिक के घर के पास से गुजर रहे थे कि, तभी तीन कारों में आये बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग शुरू कर दी।
- सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता की गाड़ी पर करीब 100 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गयी।
- हमले में करीब 6 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- भाजपा नेता बृजपाल के हाथ, पैर और सीने में गोलियां लगी हैं।
- घटनास्थल से मौके पर एके-47 बरामद हुई है।
- एके-47 के साथ, 9 एमएम के दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
नोएडा में हो रहा इलाज:
- फायरिंग में घायल लोगों को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- घायलों में भाजपा नेता के साथ उनके गनर भी शामिल हैं।
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उनके बेटे पंकज सिंह भाजपा नेता का हाल जानने पहुंचे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार