उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सरकार बनाने की तैयारी में लग गयी है। इनमें सबसे तेजी से आगे भारतीय जनता पार्टी बढ़ रही है। बीते दिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी भाजपा के जनसम्मलेन को संबोधित करते हुए पार्टी के सांसद ने अन्य पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

यूपी में समाप्त होगा 14 वर्ष का वनवास :

  • भाजपा सांसद और बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर पार्टी के जनसम्मेलन के लिए बस्ती पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा से बीजेपी का यूपी में 14 वर्ष का वनवास समाप्त होने वाला है।
  • जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़े : लखनऊ : सामने आया बैंककर्मियों के काले धन को सफ़ेद करने का गोरखधंधा!

  • उत्तर प्रदेश की जनता अब बुआ-भतीजे की सरकार से परेशान हो चुकी है।
  • पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले से देश भर की जनता खुश है।
  • सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें ही हो रही है जिन्होंने काला धन दबा कर रखा हुआ है।
  • केंद्र सरकार जल्द ही सभी काला धन रखने वालो के ऊपर बड़ा निर्णय लेगी।

यह भी पढ़े : SSP मंजिल ने जांबाज दारोगा और दो सिपाहियों को किया पुरस्कृत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें