Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा नेत्री को टिकट न मिलने से लगा सदमा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

भाजपा नेत्री को टिकट न मिलने से लगा सदमा,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

Unnao -उपचुनाव में टिकट की आस लगाए भाजपा नेत्री ममता सिंह को उस समय तगड़ा झटका लगा जब भाजपा हाई कमान ने बांगरमऊ सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार का टिकट घोषित कर दिया।

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा होने के बाद से जनपद की चर्चित बांगरमऊ सीट पर कई दावेदार चुनाव की तैयारी में जनता के बीच पैठ बना रहे थे। भाजपा नेत्री ममता सिंह भी लंबे समय से जनता के बीच सेवा कार्य करते हुए टिकट की दावेदारी पेश कर रही थी।

भाजपा आला कमान ने कल सभी को दरकिनार करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार का टिकट घोषित कर दिया।जिससे भाजपा नेत्री ममता सिंह को गहरा सदमा लगा।और उन्ही हालात बिगड़ गई।आनन फानन में उन्हें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू करते हुए बताया कि सदमे के चलते हालात बिगड़ी है।

भाजपा नेत्री ममता सिंह की स्वास्थ्य सूचना पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओ सहित मंत्री मौजूद रहे।

Related posts

फतेहपुर में गंदगी में पढ़ने को मजबूर बच्चे

kumar Rahul
7 years ago

वीडियो: आत्मदाह करने पहुंचे युवक को महिला सिपाहियों ने दबोचा!

Sudhir Kumar
8 years ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 206 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, आईएएस अभिषेक पांडेय ने ससंभाली कार्यक्रम की कमान, सामूहिक विवाह योजना के तहत अबतक का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ ग़ाज़ीपुर, तीन अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े भी बंधे विवाह बंधन में.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version