Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

VIDEO: जालौन में भाजपा नेताओं ने सरेआम बीच बाजार की फायरिंग

उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद सत्ताधारी दलों की गुंडागर्दी के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। भाजपा के कई नेता आये दिन अपनी पार्टी के सरकार में होने की धौंस जमाते हुए आम जनता से गलत व्यवहार करते हुए दिखाई दे जाते हैं। सिर्फ भाजपा ही नहीं पिछली सपा सरकार में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलता था। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है जिसमें भाजपाई खुलें सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हुआ अविश्वास प्रस्ताव :

उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का काफी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। यहाँ पर सत्ता से समाजवादी पार्टी के विदाई के बाद से उनके प्रमुख नेताओं और उनके सगे संबंधियों के कब्जे वाली ‘प्रमुख’ की ‘कुर्सी’ पर काबिज लोगों को हटाकर उस पर अपनों को बैठाने की मुहीम शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कुठौंद ब्लॉक के खिलाड़ भाजपाइयों ने अविश्वास प्रस्ताव लाये जो पास हो गया है। पिछले काफी दिनों से ब्लॉक प्रमुख को लेकर संदेह बना हुआ था जो इस पर विराम लग गया है।

 

 

सड़क पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न :

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद उनके नेताओं की गुंडागर्दी काफी देखने को मिल रही है। बीते दिन भाजपा विधायक ने बेटे ने टोलकर्मी की पिटाई कर दी और पूरा टोल नाका जाम कर दिया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने विधायक के बेटे की कार के आगे बैरियर गिरा दिया था। इसके बाद अब जालौन में भी भाजपा की गुंडागर्दी देखने को मिली है। यहाँ पर भाजपाईयों ने सपा के कुठौंद ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद सड़क पर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा नेता खुले आम बीच बाजार में जमकर फायरिंग करते हुए नजर आये। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बीच बाजार में ये फायरिंग भाजपा के कृष्णपाल सिंह ने की। सपा की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें : गोरखपुर उपचुनाव में भोजपुरी अभिनेता पर सपा लगा सकती है दांव

Related posts

कंधाई सिंह इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल नकल कराने में गिरफ्तार, स्कूल में आज पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा चल रही थी, इस दौरान डीआईओएस इलाहाबाद की टीम जांच में पहुँची तो प्रिंसिपल के दफ्तर में गणित के पेपर की फ़ोटो कॉपी की जा रही थी, औचक निरीक्षण में पकड़े जाने के बाद नकल सामग्री और फ़ोटो स्टेट मशीन को जप्त कर पुलिस के हवाले कर दिया जाता है, नकल के चले इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई है, थाना पिपरी में स्कूल के प्रिंसिपल व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

Ashutosh Srivastava
7 years ago

एक ही परिवार के 11 लोगों की नृशंस हत्या, मृतकों में 6 बच्चे शामिल!

Sudhir Kumar
8 years ago

भारत के मशहूर शायर मलि‍कजादा मंजूर को आम से लेकर खास तक, सबने नम आंखों से किया रूखसत

Ishaat zaidi
8 years ago
Exit mobile version