2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा और बसपा सहित रालोद ने मिलकर चुनावी महागठबंधन बनाने की तैयारी कर ली है। भाजपा भी उत्तर प्रदेश में महागठबंधन की ताकत को पहचान रही है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के हर जिले में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है जिससे मिलकर महागठबंधन को रोका जा सके। इस बीच पश्चिमी यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वेस्ट यूपी में भाजपा के बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।

भाजपा नेता ने ज्वाइन की रालोद :

पश्चिम यूपी में भाजपा को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका लगा है। मेरठ में भाजपा नेता संजय चौधरी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों एवं कई गांवों के प्रधानों के साथ राष्ट्रीय लोक दल को ज्वाइन कर लिया है। नई दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह के आवास पर भाजपा की रीति-नीतियों को सांप्रदायिक बताते हुए संजय चौधरी ने अपनी पार्टी को अलविदा कह दिया है। चौधरी अजीत सिंह ने उन्हें रालोद की सदस्यता दिलाई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रालोद किसान हितैषी जिसमें रहकर किसानों की समस्याएं को उठाने का काम किया जायेगा।

कई बड़े भाजपा नेताओं से है संपर्क :

मेरठ में रोहटा क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी संजय चौधरी की भाजपा में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचान रही है। उनकी पार्टी के कई बडे़ नेताओं से नजदीकी भी रही है। संजय चौधरी पिछले कुछ समय से सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते नाराजगी जाहिर कर रहे थे। यही कारण था कि वे काफी समय निष्क्रिय हो गये थे। इसके चलते उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया और रालोद ज्वाइन की। संजय चौधरी ने कहा कि वह रालोद में रहकर ही गरीब-मजूदर एवं किसानों की आवाज कर सकते हैं। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने उनका एवं समर्थकों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें