बीजेपी नेता संगीत सोम पर आचार संहिता के मामले को लेकर केस दर्ज हो गया है। उन पर यह केस प्रचार के लिए ‘कवाल कांड’ सीडी चलाने को लेकर दर्ज हुआ है। इसके बाद संगीत सोम ने अपने पक्ष में सफाई दी है।

संगीत सोम की सफाई

  • बीजेपी नेता संगीत सोम ने अपनी सफाई में कहा कि क्लिप में मीडिया द्वारा दिखाई गई चीजें ही थी।
  • इस सीडी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था।
  • सोम ने कहा कि गूगल पर जो चीजें सार्वजनिक रूप से हैं, वहीं सीडी में था।
  • इस वीडियो में मेरे साथ हुए अत्याचार को सबके सामने रखा गया है।
  • सोम ने कहा कि मुझे पर अब तक जिन मामलों में झूठे आरोप लगे है,
  • उन्हें इसके माध्यम से साफ किया गया है।
  • साथ ही संगीत सोम ने कहा कि वह किसी के अंडर काम नहीं करते कि और की सुनें।

क्या है मामला

  • मेरठ के सरधना विधान सभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम के प्रचार वाहन से विवादित वीडियो क्लिप दिखाई जा रही थी।
  • इस क्लिप में मुजफ्फरनगर दंगा, विधायक की गिरफ्तारी, खेड़ा महापंचायत, बिसाहड़ा कांड और अखलाक हत्याकांड समेत अन्य मुद्दों को दिखाया जा रहा था।
  • इस क्लिप में संगीत सोम को एक हीरो की तरफ प्रोजेक्ट किया जा रहा था।
  • इसके बाद कुछ लोगों ने संगीत सोम के खिलाफ शिकायत की।
  • जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संगीत सोम पर बुधवार को केस दर्ज कर लिया गया।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें