उत्तर प्रदेश में चुनाव के चलते राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलावर हो गए है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगाने के साथ ही खुद को सही साबित करने में जुटे हुए है। वहीं फैदाबाद में शनिवार को बीजेपी राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बड़ा बयान दिया।

कांग्रेस और सपा पर विनय कटियार का हमला

  • बीजेपी नेता विनय कटियार ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कांग्रेस को ब्लैक लिस्टेड पार्टी बताया।
  • साथ ही कांग्रेस के शासन काल में हुए घोटलों पर पार्टी की जमकर आलोचना की।
  • विनय कटियार ने कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन को भी निशाने पर लिया।
  • उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टी हार की कागार पर खड़ी है।
  • उन्होंने इशारों में कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता के खिलाफ जाकर कांग्रेस गठबंधन किया।
  • क्योंकि मुलायम सिंह को कांग्रेस पर बिल्कुल भरोसा नहीं था।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था बदहाल स्थिति में है।
  • इस सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ दंगें ही दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें