Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा 26 जून को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का करेगी सम्मान

bjp leader will honored Democracy senators on 26 june

bjp leader will honored Democracy senators on 26 june

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में 26 जून यानी कल लोकतंत्र के रक्षक सेनानियों का सम्मान करने वाली है. बता दें कि लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी राजधानी के विश्वसरैय्या हॉल में लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित करेंगे.

प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे सम्मान:

गौरतलब हैं कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था . भाजपा ने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय मानते हुए लोकतंत्र के रक्षकों के सम्मान की घोषणा की है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के प्रति सतत जागरूकता और लोकतंत्र की समृद्धि के लिए सभी जनपदों में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करेगी।

इस बात की जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला में दी. वहीं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने इस बारे में बताया कि 26 जून को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय और केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी विश्वेसरैय्या हाॅल लखनऊ में लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित करेंगे.

इन जिलों में सम्मान समारोह :

कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने एक सूची जारी कर बताया कि कौन सा भाजपा नेता किस जिले में सम्मान कार्यक्रम का संचालन करेगा. उन्होंने ये भी बताया कि लगभग पूरे प्रदेश के जिलों में सम्मान कार्यक्रम आयोजित हो रहा हैं. इनमे

-प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ जिला में

-डा0 राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर में

-बीएल वर्मा आगरा जिला

-नबाव सिंह नागर अमरोहा

-जसवन्त सैनी मेरठ जिला,

-पुरूषोत्तम खंडेलवाल मैनपुरी

-रंजना उपाध्याय उन्नाव

-राज्यसभा सांसद कान्ता कर्दम शामली में

-पद्मसेन चौधरी बलरामपुर में

-अक्षयवर लाल गौड श्रावस्ती जिले में

-प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया कानपुर महानगर उत्तर

-देवेश कोरी कानपुर महानगर दक्षिण,

-प्रदेश मंत्री संतोष सिंह फैजाबाद में

-कामेश्वर सिंह मऊ में

-वाई.पी. सिंह बागपत

-देवेन्द्र चैधरी बुलन्दशहर

-धर्मवीर प्रजापति हाथरस

-सुब्रत पाठक फतेहपुर

-प्रकाश पाल झांसी जिला

-अंजुला माहौर फिरोजाबाद

-सांसद विजय पाल तोमर बिजनौर

-राजेन्द्र अग्रवाल नोएडा महानगर

-विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा इलाहाबाद

-केदारनाथ सिंह गाजीपुर में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करेंगे।

आपातकाल में जेलों में निरूद्ध किए गए लोकतंत्र रक्षकों के सम्मान में भाजपा सभी जिलों में 26 जून को सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Live: प्रभु राम की कृपा से मंदिर बनेगा- CM योगी

Related posts

सीएम योगी द्वारा सर्किट हाउस में नव निर्मित एनेक्सी भवन का होगा लोकार्पण

UP ORG Desk
6 years ago

किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा का बड़ा बयान,कहा शाहीन बाग कल्चर के लोग चला रहे आंदोलन

Desk
4 years ago

शिवपाल ने जिला सहकारी बैंक बोर्ड की बैठक में किया बड़ा ऐलान

Shashank
8 years ago
Exit mobile version