उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त और केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की जनसभाएं:

  • भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार 9 फरवरी को प्रदेश में 4 जनसभाएं करेंगे।
  • जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष की पहली जनसभा का आयोजन सहसवान में किया गया है।
  • केशव प्रसाद मौर्य सुबह 11.30 बजे सहसवान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • सहसवान के बाद केशव प्रसाद मौर्य बिसौली कस में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • बिसौली के बाद केशव प्रसाद मौर्य आंवला और दातागंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त की जनसभाएं:

  • सांसद विरेंद्र सिंह मस्त भी गुरुवार को प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • भाजपा सांसद की पहली जनसभा नोएडा में आयोजित की गयी है।
  • इसके साथ ही विरेंद्र सिंह मस्त की दूसरी जनसभा का आयोजन दादरी में किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव की जनसभाएं:

  • रामकृपाल यादव भी यूपी चुनाव के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव मोहनलालगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल यूपी चुनाव के तहत करेंगे प्रेस कांफ्रेंस!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें