उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजे काफी हैरान कर देने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए अन्य पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है। मगर एक सीट केशव मौर्या ऐसी है जहाँ पर खुद भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया है।

केशव मौर्या के गृह जनपद में हारी भाजपा :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।
  • यहाँ पर भाजपा ने नगर निगम की 16 में से 10 सीटें जीत ली हैं और 4 पर आगे चल रही है।
  • इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने मेयर की 1 सीट पर अपना कब्जा कर लिया है।
  • साथ ही नगर पंचायत और नगर पालिका की कई सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है।
  • मगर खुद डिप्टी सीएम केशव मौर्या के गृह जनपद में भाजपा ने खराब प्रदर्शन किया है।
  • केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद में भरतीय जनता पार्टी को करारी हार देखने को मिली है।
  • यहाँ पर नगर पंचायत की 6 सीटें हैं जिनमें से भाजपा को 1 सीट भी नहीं मिली है।
  • यहाँ पर 3 सीटें सपा, भाजपा और कांग्रेस के खाते में गयीं हैं।
  • वहीँ अन्य 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।
  • मगर अन्य जगहों पर भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रदर्शन किया है।
  • पहली बार नगर निगम बने राम नगरी अयोध्या में भाजपा को जीत मिली है।
  • इसके अलावा कई अन्य नगर निगमों में भगवा लहरा गया है
  • वहीँ इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो चुका है
  • अब देखना है कि इसका असर 2019 के लोकसभा चुनावो पर कैसा पड़ता है
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें