Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

संगठन से नाराज भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने दिया इस्तीफ़ा

bjp mandal president

2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होने के साथ ही नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी शुरू कर दी है। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ख़ास तौर पर संगठन को मजबूती देने में लगी है जिससे 2019 में सत्ता में वापसी की जा सके। इस बीच भाजपा के बड़े नेता ने बगावत कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़े नेता ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय को फैक्स के जरिये इस्तीफ़ा भेज दिया है जिसके बाद उनके पार्टी बदलने की चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा :

गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के लोनी देहात मण्डल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने भाजपा की जिला कार्यकारणी द्वारा देहात मण्डल की समस्याओं को नजरअंदाज करने से नाराज होकर पद से त्यागपत्र दे दिया है। मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के नाम लिखकर फैक्स के द्वारा भेज दिया है। अपने त्यागपत्र में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा है कि 2016 में मुझे लोनी देहात मण्डल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था। मैंने संगठन की जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाया है।

मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि लोनी देहात मंडल में कुल 41 गांव हैं। इन गांवों में किसान व मजदूर निवास करते हैं इसलिए अधिकतर समस्याएं किसान व मजदूरों की हैं। संगठन के सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की सहमति से अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के मुद्दे हल कराने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के शासन काल में आवास विकास परिषद की मंडोला विहार आवासीय योजना से प्रभावित किसानों द्वारा धरना प्रारम्भ कराया गया था।

किसानों से किया था वादा :

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सभी ने किसानों का दिल जीतने के लिए उनसे वायदा भी किया था कि यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों की मांगों को पूरा किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 17 लगाकर किए गए अधिग्रहण को गलत ठहराया था। भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों ने तो यह भी घोषणा कर दी थी कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार बनने पर जब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाएगा तब तक लखनऊ से लौटकर नहीं आएंगे। इस तरह के बयानों की ऑडियो वीडियो भी क्षेत्र में खूब वायरल हुई हैं।

ये भी पढ़ें- संभल में डबल मर्डर: पत्नी और सास की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- पुलिस भर्ती अभ्यर्थी को ट्रॉमा सेंटर में जमकर पीटा, धक्के मारकर बाहर फेंका: वीडियो

ये भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर 5 महीने बाद कब्र खोदकर फिर निकाली गई महिला की लाश

ये भी पढ़ें- मथुरा में ट्रिपल मर्डर: तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें- होटलों में भीषण आग: होटल प्रबंधन की लापरवाही से 4 की मौत के बाद मचा हाहाकार

ये भी पढ़ें- एशिया में सबसे ज्यादा अकेले चारबाग में 400 से ज्यादा होटल, अवैध होटलों की भरमार

ये भी पढ़ें- माँ ने की थी अपनी 6 वर्षीय बेटी की हत्या, पति सहित गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- चारबाग होटल अग्निकांड में मुकदमा दर्ज, देखें मृतकों के नाम की सूची

ये भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा में अब तक यूपी STF ने 59 लोगों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, 5 अन्य घायल

ये भी पढ़ें- कृष्णा वार्ष्णेय की हत्या का खुलासा, एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- आलमबाग: दुकान से घर जा रहे मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें- जांबाज सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर बचाई आग की लपटों में घिरे 9 लोगों की जान

ये भी पढ़ें- महराजगंज: ट्रक और टेम्पो की भीषण टक्कर में 7 की मौत, 2 घायल

ये भी पढ़ें- गृहमंत्री राजनाथ सिंह 20 जून से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर, योग दिवस में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें- डीजीपी ने 5 किमी पैदल मार्च कर लिया ईद की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

Related posts

कृषि विज्ञान केंद्र धौरा का स्थापना दिवस मनाया गया, जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

Desk
2 years ago

पिछले 24 घंटे में बाघ के हमले से दो किसानों की मौत!

Mohammad Zahid
7 years ago

बिना अनुमति धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर बजा तो होगी कार्रवाई: एसएसपी

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version