Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नूरपुर उपचुनाव: दिवंगत विधायक की पत्नी को भाजपा बना सकती है प्रत्याशी

bjp amit shah bhopal

bjp amit shah bhopal

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में मिली जीत को फिर से दोहराने की तैयारी कर ली है। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने भी पिछले 2 उपचुनावों में मिली हार से सबक लेते हुए एक ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारने का फैसला किया है जो सभी को हैरान कर देगा।

अवनी सिंह हो सकती हैं भाजपा प्रत्याशी :

बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा अपने दिवंगत विधायक लोकेंद्र सिंह की पत्नी अवनी सिंह पर दांव लगा सकती हैं। लोकेंद्र सिंह को बिजनौर में भाजपा का सबसे कद्दावर नेता माना जाता है। ऐसे में भाजपा उनकी पत्नी पर दांव लगाकर जनता की सहानुभूति हासिल कर जीत सकती है। इनके अलावा कुछ अन्य स्थानीय नेता भी टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालाँकि प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला भाजपा हाईकमान करेगा। सियासी गलियारों में अवनी सिंह का नाम प्रत्याशी के लिए तय बताया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव में जयंत चौधरी पर दांव लगा सकती है रालोद

सपा भी कर रही तैयारी :

2 सीटों पर भाजपा को शिकस्त देकर जोश से लबरेज सपा ने भी नूरपुर उपचुनाव की तैयारी कर ली है। इसके लिए सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग बैठक कर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री मूलचंद्र चौहान, मोहम्मद अरशद ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। ये दोनों ही जिले में सपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इसके अलावा अरसद चाँदपुर से पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालाँकि सपा और बसपा का गठबंधन इस उपचुनाव में भी होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। देखना है कि इस उपचुनाव में भी गठबंधन जीतता है या भाजपा।

 

ये भी पढ़ें: अखिलेश ने किरणमय नंदा को लालू से मिलने भेजा जेल, 2019 पर होगी चर्चा

Related posts

आज से 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 21 हजार परीक्षाथी होंगे शामिल, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालय में होनी है परीक्षा।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

बीजेपी सांसद अशोक दोहरे आज भी छूते हैं मायावती के पैर, मानते हैं बहन

Shashank
6 years ago

भदोही – एल टू कोविड हॉस्पिटल का सांसद और डीएम ने किया निरीक्षण।

Desk
3 years ago
Exit mobile version