उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के तहत रविवार को 155 लोगों की सूची जारी की थी।
दिल्ली में शुरू हुई बैठक:
- यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
- जिसके तहत रविवार को भाजपा ने अपने 155 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
- सोमवार 23 जनवरी को भाजपा की दिल्ली स्थित ओम माथुर के आवास पर बैठक शुरू हो गयी है।
- बैठक में चुनाव के तहत प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की जा रही है।
- गौरतलब है कि, भाजपा अभी तक 304 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है।
- बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं।
अब तक जारी हो चुकी है 304 उम्मीदवारों की सूची:
- भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के तहत अभी तक अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी की हैं।
- भाजपा कुल 304 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
- पहली सूची में 149 प्रत्याशियों को और दूसरी सूची में 155 प्रत्याशियों को जगह दी गयी थी।
- तीसरी सूची के लिए ओम माथुर के आवास पर बैठक चल रही है।