भारतीय सेना के खिलाफ आजम खान के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में भाजपा नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ में गुरुवार भाजपा नेताओं ने विरोध में आजम खान का विधान सभा के सामने पुतला फूंका। वहीं भाजपा के विधायक और मंत्री सुरेश राणा (Suresh Rana) ने आजम खान को मानसिक विक्षिप्त बता डाला।

एक क्लिक पर देखिये भारत वर्ष में कितने हुए रेल हादसे!

पीएम के गढ़ वाराणसी में फ्रांस की महिला के साथ रेप!

  • उन्होंने बलरामपुर में मीडिया को दिए बयान में कहा कि आजम खान भारत माता पर भी इससे पहले टिप्पणी कर चुके हैं।
  • फिर भी अगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुप हैं तो यह उनकी मूक सहमति है।
  • सुरेश ने कहा कि आजम खान का बयान गिरी हुई मानसिकता का परिचायक है।
  • उन्होंने कहा कि उनका बयान से पूरे देश को बुरा लगा है। ऐसे बयान से शर्म से सिर झुक जाता है।

वीडियो: 8 दुकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर!

अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं आजम

  • दरअसल, आजम खान ने अपने विवादित बयान में कहा था कि ‘महिला दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए।
  • उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी…सिर से नहीं थी…पैर से नहीं थी…जिस्म के जिस हिस्से से उनको शिकायत थी, उसे काट के ले गए…यह इतना संदेश है जिस पर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए।’

वीडियो: एसबीआई की मुख्य शाखा में हुई मॉक ड्रिल!

  • आजम खान के इस बयान के बाद पूरे देश में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।
  • हालांकि सैनिकों को लेकर अपने विवादित बयान पर घिरने के बाद आज़म ख़ान ने ख़ुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताया है।
  • बता दें कि आजमखान अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं।
  • हालांकि (Suresh Rana) अब आजम खान बयान में किरकिरी होने के बाद अपनी सफाई पेश कर रहे हैं।

IAS नवनीत सहगल को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें