आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों लगी हुई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने कई सांसदों का टिकट काटने की तैयारी कर रही है जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इस बीच भाजपा की मुश्किलें बढ़ाते हुए उसके एक विधायक ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

भाजपा विधायक लड़ेंगे लोकसभा चुनाव :

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी ताल ठोंक दी है। अवतार सिंह भड़ाना ने दावा किया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वे किसे से चुनाव लड़ेंगे, ये अभी तय नहीं है। उनका कहना है कि जिस भी सीट से भारतीय जनता पार्टी हाईकमान कहेगा, उसी सीट से चुनाव लड़ लूंगा। अवतार सिंह भड़ाना तीन बार हरियाणा में फरीदाबाद से और एक बार मेरठ से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

4 बार रहे हैं लोकसभा सांसद :

लगातार चार बार लोकसभा सांसद रहने के बाद अब वह मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। अब वह फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं और अब लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से भी उन्हें आश्वासन दिया गया है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। देखना होगा कि अवतार सिंह भड़ाना के इस ऐलान के बाद क्या नए सियासी समीकरण बनते हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें