उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सत्ता में आते ही विधायकों और नेताओं के करीबियों दबंगई का खेल शुरू हो गया है। सत्ता के नशे में चूर नेताओं के करीबी कानून-व्यवस्था को तार-तार करने में जुटे हुए है। वहीं पीड़ित के पुलिस के पास पहुंचने के बाद भी इनकी दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही।

विधायक के दबंग रिश्तेदार से परेशान किसान

  • ताजा मामला कासगंज के तवालपुर गांव का है।
  • कथित रूप से बीजेपी सदर के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के ऊपर दबंगई का आरोप लगा है।
  • आरोप है, विधायक के रिश्तेदार ने जबरन गांव के एक किसान के खेत पर कब्ज कर लिया है।
  • साथ ही उसके खेत में खड़ी फसल भी कटवा दी।
  • विरोध करने पर किसान को दंबगों ने धमकाया।
  • किसान कासगंज थाने से लेकर डीजीपी तक चक्कर काट रहा है।
  • लेकिन कासगंज थाना पुलिस इस मामले में डीजीपी स्तर तक गलत जानकारी दे रहे हैं।
  • जिसके चलते किसान को न्याय नहीं मिल रहा और वह पुलिस के चक्कर काट रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें