उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 15 सालों बाद प्रचंड बहुमत मिला और प्रदेश में उसकी सरकार बनी थी। यूपी के कई जिलों में सभी विधायक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के हैं। इसके बाद भी मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमलावर रहती है। इस बीच बसपा छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में आये उन्हीं के एक विधायक ने सवाल खड़े कर दिए हैं जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

भाजपा विधायक ने उठाये सवाल :

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने अपनी ही सरकार के काम काज पर सवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा के दलित नेता माने जाने वाले भास्कर की फेसबुक पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर पार्टी में खलबली मची है। भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के नारे पर ही सवाल उठा दिया है। उक्त नारे को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह सब सिर्फ हवा में चल रहा है। भाजपा विधायक की इस टिप्पणी के बाद से पूरे प्रदेश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है।

मंच पर स्थान न मिलने से हैं नाराज :

भाजपा विधायक की इस टिप्पणी के सामने आते ही कार्यकर्ताओं में उबाल मच गया। पीएम मोदी के नारे पर हुई टिप्पणी से जिला संगठन भी भाजपा विधायक से नाराज है। शनिवार को वीएनजीआईसी में कमल संदेश बाइक रैली में मंच पर स्थान न मिलने से विधायक काफी आहत हुए थे।

मीडिया से बातचीत में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि कुछ लोग पीएम और सीएम के मिशन को भटकाना चाहते हैं। ये एक सोची समझी साजिश उनके साथ हो रही है। बता दें कि दीनानाथ भास्कर बसपा के संस्थापक सदस्यों में एक रहे हैं। 2014 में भाजपा का दामन थाम लिया और भदोही की औराई सीट से विधायक चुने गए थे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें