रविवार को गोरखपुर में भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने लाठीचार्ज के एक मामले में महिला आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी की थी, जिसके बाद भाजपा विधायक की काफी आलोचना हुई थी। इसी क्रम में सोमवार 8 मई को भाजपा विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस की थी।
विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:
पुलिस दे रही है अवैध शराब को संरक्षण:
- आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी के मामले में भाजपा नेता की काफी आलोचना की गयी थी।
- जिसके बाद सोमवार को भाजपा नेता ने मामले में प्रेस कांफ्रेंस की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, पुलिस प्रशासन अवैध शराब को संरक्षण देने का काम कर रहा है।
- उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।
- गौरतलब है कि, महिला के गर्भ में 5 माह का बच्चा था, उसके साथ भी पुलिस ने मारपीट की।
- भाजपा विधायक ने आगे जानकारी दी कि, मैं 10 मई को गाँधी प्रतिमा के पास गैर कानूनी शराब की दुकानों के विरोध में आन्दोलन करने जा रहा हूँ।
लोगों को आईपीएस के आंसू दिख रहे हैं:
- भाजपा विधायक ने चारु निगम के मामले पर आगे बातचीत की।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, लोगों को आईपीएस के आंसू दिखते हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों के आंसू नहीं दिखते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ने 10 साल के बच्चे को भी नही छोड़ा उसे गड्ढे में फेंक दिया गया।
- भाजपा विधायक ने कहा कि, मैं गैर कानूनी चीजों की लड़ाई लड़ रहा हूँ तो मैं गलत हूँ।
- इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जो गैर कानूनी शराब की दुकान खोले हैं और पुलिस उनका संरक्षण कर रही है तो सही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#BJP MLA radha mohan
#BJP MLA radha mohan das agrawal
#BJP MLA radha mohan das agrawal address press conference
#BJP MLA radha mohan press conference today over baton by police on women
#radha mohan press conference
#भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल
#महिला आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी
#राधा मोहन दास अग्रवाल
#लाठीचार्ज के एक मामले में महिला आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार