भले ही कुछ भाजपा नेता अपनी दबंगई के चलते पार्टी की साख पर बट्टा लगा रहे हों लेकिन कुछ विधायक अपने कर्तव्यों से अपना ही नहीं बल्कि पार्टी का भी नाम रौशन कर रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि पीड़ित खुद ये बात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट खबर की सच्चाई पता करने के लिए uttarpradesh.org ने विधायक से खास बातचीत की तो उन्होंने इसे सत्य बताया। विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र में लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। (BJP MLA Ravindra Nath Tripathi)
शिक्षिका के थप्पड़ से गई मासूम की आंख की रोशनी
क्या है पूरा मामला?
- दरअसल मामला भदोही जिले का है।
- यहां के रहने वाले अरविंद कुमार द्विवेदी के बेटर मिलिंद द्विवेदी को बोन मैरो (अस्थि मज्जा) की बीमारी है।
- इसके ट्रांसप्लांट के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।
- काफी रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी पूरी मदद ना मिल पाने के कारण अरविंद ने भाजपा सरकार से मदद मांगी।
- पीड़ित अरविंद पहले तो सीएम योगी के जनता दर्शन कार्यक्रम में मदद मांगने आ रहा था।
- लेकिन उसे स्थानीय लोगों से पता चला था कि भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी लोगों की मदद करते हैं।
वीडियो: शिक्षिका ने 2 मिनट में 30 डंडे मार पहली कक्षा के छात्र के हाथ-पैर तोड़े
- ये बात सुनकर पीड़ित अपने बेटे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 392 विधान सभा भदोही से विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के पास पहुंचा।
- विधायक के अनुसार, पीड़ित की हालत को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाई है।
- सहायता मिलने के बाद पीड़ित ने विधायक का धन्यवाद कहा है।
- वहीं विधायक ने बताया कि वह क्षेत्र में कई लोगों की मदद कर चुके हैं।
- क्षेत्र की जनता की वह हर समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास करते हैं।
- वह खुद लोगों समस्या सुनकर उसका जल्द से जल्द निपटारा करते हैं।
- विधायक ने कहा कि विधानसभा में सड़क, बिजली, पेयजल की समस्याओं को सुधारने के लिए जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है।
लोहे का तार लगी छड़ी से प्रधानाचार्य ने छात्रों को पीटा
अधिकारियों को दे चुके नसीहत
- भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने अभी हाल ही में अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा था कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं।
- 15 दिन के अंदर कमीशनखोरी की प्रथा को खत्म कर दें।
- भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है न मानने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी।
- साथ ही उन्होंने जीटी रोड पर हो रही पशु तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। (BJP MLA Ravindra Nath Tripathi)
वीडियो: प्रिंसिपल की पिटाई से हाईस्कूल की छात्रा बेहोश
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.