[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। इस तरह सालों बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। मगर अब उसके भीतर ही विरोध के स्वर उठने लगे है। भाजपा पदाधिकारियों ने अपने एक दिग्गज विधायक की शिकायत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या (state president) से की है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

संगीत सोम की हुई शिकायत (state president) :

  • बीजेपी के सरधना से विधायक संगीत सोम की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से शिकायत हुई है।
  • मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा है।
  • मेरठ के बीजीपी जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम को शिकायत करते हुए एक पत्र लिख दिया है।
  • पत्र में संगीत सोम पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहने का आरोप लगाया गया है।
  • साथ ही जिलाध्यक्ष ने 2019 चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुँचाने का भी आरोप लगाया है।
  • इसमें शक जताया गया है कि पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, बसपा विधायक से संगीत सोम मिले हुए हैं।

ये भी पढ़ें, वीडियो: लालू प्रसाद यादव की रैली के पहले लगे बार बालाओं के ‘ठुमके’!

  • बीते दिनों मेरठ में हुए जिला पंचायत के उपचुनाव में काफी हैरान कर देने वाला नजारा दिखा था।
  • अखिलेश के करीबी कहे जाने वाले अतुल प्रधान ने बीजेपी उम्मीदवार का समर्थन किया था।
  • वहीँ मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने सपना हुड्डा को अलग चुनाव लड़वाया था।
  • बीजेपी संघटन से अलग जाकर सपना हुड्डा को संगीत सोम ने चुनाव लड़वाया था।
  • वहीँ सपा के शाहिद मंजूर भी संगीत सोम के साथ ही खड़े दिखाई दिए थे।
  • इसी मुद्दे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम केशव मौर्या से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने योगी सरकार पर साधा निशाना!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें