[nextpage title=”kairana” ]

बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश के कैराना से लोगों का पलायन सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सभी राजनैतिक दल कैराना में हिन्दू परिवारों के पलायन को लेकर पूरे देश में हो हल्ला मचाए हुए हैं। मगर अब इस पलायन की असली वजह निकल कर सामने आ रही है।

जानिए, कैसे भाजपा विधायक के कारण पलायन को मजबूर हैं कैराना के लोग:

[/nextpage]

[nextpage title=”kairana” ]

भाजपा विधायक के कब्ज़ा करने से हुआ पलायन :

  • भारतीय जनता पार्टी खासकर पलायन मुद्दे पर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधती रहती है।
  • असलियत में उन्हीं की पार्टी के विधायक की दबंगई इस पूरे प्रकरण की पीछे है।
  • भाजपा ने इस मुद्दे पर सीएम अखिलेश व सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
  • पिछले दिनों भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी कैरान मुद्दे को प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी नाकामयाबी कहा था।
  • अब उन्हीं की पार्टी की करतूत सामने आने से पूरी भाजपा शांत बैठ गयी है।

यह है पलायन करने की कहानी :

  • उत्तर प्रदेश के कैराना चकेरी थाना क्षेत्र के जेके कॉलोनी में एयरफोर्स के ठेकेदार नीरज सिंह ने एक प्लाट खरीदा।
  • उसी प्लाट के ठीक सामने महाराजपुर से भाजपा विधायक सतीश महाना के भाई का भी प्लाट है।
  • विधायक सतीश महाना की दबंगई से उसके गुर्गों ने नीरज सिंह के प्लाट पर भी कब्जा कर बाउंड्री खड़ी कर दी।
  • नीरज ने जब भाजपा विधायक की इस हरकत का विरोध किया तो उसने उनकी पिटाई करवाई और जान से मारने की धमकी भी दी।
  • इसके अलावा नीरज ने मकान बेचने से इनकार करने पर उसके गुर्गों ने उनके घर पर हमला बोल दिया।
  • नीरज के घर में मौजूद महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की जमकर पिटाई भी की।

पीएम, डीजीपी से भी की शिकायत :

  • नीरज सिंह ने भाजपा विधायक व उसके गुर्गों की शिकायत पीएम नरेन्द्र मोदी को ख़त लिख कर भी की।
  • मगर पीएम मोदी अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ कोई करवाई कैसे करा सकते है।
  • इस कारण उन्होंने भी उस ख़त का कोई उत्तर नहीं दिया।
  • इसके अलावा उसने डीजीपी को ट्विटर पर भी अपनी समस्या की जानकारी दी।
  • पुलिस ने भी इस मामले में भाजपा विधायक के होने से अपना पल्ला झाड लिया।
  • कहीं से भी मदद न मिलने पर पीड़ित परिवार ने अपने मकान को बेचकर पलायन करना ही उचित समझा।

सभी में भर गया है भाजपा विधायक का खौफ :

  • भाजपा विधायक सतीश महाना की दबंगई के चलते वहां रहने वाले अन्य घरों में भी एक खौफ बैठ गया है।
  • इस कारण सभी लोग अब अपने मकानों पर भी ‘मकान बिकाऊ है‘, के बोर्ड लगा रहे हैं।
  • पूरे प्रकरण को लेकर जब भाजपा विधायक सतीश महाना से भी बात की गयी।
  • इस मामले पर उसने जवाब दिया कि उसे ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है।
  • विधायक की इस हरकत से पूरे कैराना की जनता में असंतोष व्याप्त है।
  • सभी चाहते है कि प्रदेश सरकार भाजपा विधायक के खिलाफ सख्त कदम उठाये।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें