Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दिग्गज भाजपा विधायक ने खोला नरेश अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा

राज्य सभा भेजे जाने के लिए टिकट काट दिए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने मीडिया के सामने सपा नेतृत्व पर फिल्म में काम करने वाले के नाम पर मेरा टिकट काटे जाने का आरोप लगाया था। नरेश अग्रवाल ने दिल्ली के भाजपा कार्यालय पर ज्वाइन किया था और केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। मगर हमेशा से भाजपा के खिलाफ बयान देने वाले नरेश अग्रवाल का भाजपा में आना कई बड़े नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच भाजपा के एक कट्टर विधायक ने नरेश अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा :

सपा के कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने से उनकी ही पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल लिया है। हरदोई में सपाइयों ने नरेश अग्रवाल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद उनके पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया था। अब तो हरदोई की राजनीति में भी उन्हें लेकर कलह सामने आने लगी है। हरदोई जिले की गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट में दो तस्वीरें हैं जिसमें एक नरेश अग्रवाल की और दूसरी श्रीकृष्ण शास्त्री की है। इसमें उन्होंने नरेश अग्रवाल और भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री को हिटलर करार दिया है। उन्होंने लिखा है कि एक जिसने अधिकारियों को बेलगाम किया और अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को कमजोर करने का काम किया है।

 

ये भी पढ़ें: छुआछूत के कारण महिलाओं को नहीं भरने दिया जा रहा हैण्डपंप से पानी

प्रांतीय अध्यक्ष के सामने उठा मुद्दा :

विधायक ने अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब भाजपा संगठन, कार्यकर्ता व हरदोई जिले के लोग निर्णय करें कि उन्हें किसका साथ देना चाहिये। भाजपा की बैठक में अवध प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी के सामने विधायक श्याम प्रकाश का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने बात को टालते हुए कहा कि 4 चार बर्तन होंगे तो वे खटकते भी हैं। नरेश अग्रवाल को हिटलर बताने के सवाल पर सुरेश तिवारी ने कहा कि अभी मैंने उनकी फेसबुक पोस्ट देखी नहीं है। जब मैं देखूंगा और पढ़ लूंगा। तब मैं उन लोगों से इस बारे में वार्ता करूंगा।

 

ये भी पढ़ें: निर्दोषों को फंसाने की तैयारी कर रही थी रायबरेली की भ्रष्ट पुलिस: अखिलेश

Related posts

पूर्वांचल: 643 करोड़ की 66 परियोजनाओं देंगे CM योगी

Divyang Dixit
7 years ago

सीएम अखिलेश के सातवें कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे 4 मंत्री!

Rupesh Rawat
8 years ago

आरक्षण समर्थकों का केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version