2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने समाजवादी पार्टी को घेरने की तैयारी कर ली है। हालाँकि सपा और बसपा का गठबंधन हो जाने से बीजेपी कुछ चिंता अवश्य है मगर अपनी अध्यक्ष अमित शाह अपनी चुनावी रणनीति के तहत किसी भी समस्या से निपट सकते हैं। यही कारण है कि सपा के सबसे बड़े गढ़ में शुमार पूर्वांचल के जिले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के इस संसदीय क्षेत्र में पार्टी ने एक कद्दावर नेता को भेजकर नयी चर्चाएँ शुरू कर दी है।

यशवंत सिंह पहुंचे आजमगढ़ :

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेहरू हाल में नवनिर्वाचित एमएलसी यशवंत सिंह का जोरदार स्वागत किया। सपा से भाजपा में आये एमएलसी यशवंत सिंह ने भी पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ के कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। इसके आलावा उन्होंने बीजेपी सरकार को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित पार्टी बताया। कार्यक्रम में बोलते हुए यशवंत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश के स्वाभिमान की रक्षा करने वाली सरकार है। मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल में कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने देश को सशक्त बनाने की कोशिश में लगे हुये है। देश हित को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया था।

 

ये भी पढ़ें: लैपटॉप देकर युवाओं को अखिलेश ने पिछड़ेपन की तरफ धकेला- केशव मौर्या

 

मुलायम के करीबी रह चुके हैं यशवंत सिंह :

पिछले साल सपा से इस्तीफा देकर यशवंत सिंह ने भाजपा ज्वाइन की थी। उनकी विधान परिषद की छोड़ी हुई सीट से ही सीएम योगी एमएलसी बने थे। भाजपा ने भी उन्हें इस त्याग का रिटर्न गिफ्ट देते हुए फिर से एमएलसी बनाया। यशवंत सिंह एक समय में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी हुआ करते थे। मगर सपा में मचे गृहयुद्ध के समय से वे हाशिये पर चले गए थे। यशवंत सिंह को कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया का काफी ख़ास माना जाता है।

 

ये भी पढ़ें: मोबाइल रखने की वजह से नाबालिग लड़कियों से होते हैं रेप: भाजपा विधायक

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें